नागालैंड की छटा बिखेरते केन्द्रीय विद्यालय के छात्र - DIGITAL MIRROR

BREAKING

नागालैंड की छटा बिखेरते केन्द्रीय विद्यालय के छात्र









विविधताओं में एकता का देश, भारत देश है। इसी एकता को प्रदर्शित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय एकता पर्व "एक भारत श्रेष्ठ भारत" का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग द्वारा संभाग स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 जी. सी. एफ. में आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री ताजुददीन शेक उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया व सरस्वती वंदना के साथ पूरा मंच गुंजायमान हो गया | श्री रजनीश कुमार सिंघई प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 जी. सी. एफ. द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एक ऐसा मन्त्र है जो अपने लोगों को मैत्री और एकता के में बांधकर सूत्र आतंरिक शक्ति को और मजबूती प्रदान करता है । श्री अमर नारायण शुक्ला कार्यक्रम संयोजक द्वारा राष्ट्रीय एकता पर्व "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की महत्ता को विस्तारपूर्वक वर्णित किया गया । इस वर्ष जिस संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, व्यवहार, रीति-रिवाज, भाषा, से हम सबको परिचित होना है वह राज्य है नागालैंड श्री ताजुददीन शेक उपायुक्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय एकता पर्व 'एक भारत श्रेष्ठ भारत, यह मात्र प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह विविधताओं का, एकता का तथा छात्रों के प्रतिभा का उत्सव है।


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा उद्घाटन समारोह के साथ प्रथम दिन के प्रतियोगिता में समूह गान का आयोजन किया गया | जिसमें संकुल स्तरीय विजेता विद्यालय, संभाग स्तरीय, जबलपुर संभाग की प्रतियोगिता में 12 विद्यालय, तथा 164 प्रतिभागी शामिल हुए | समूह गान में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संगीत से पूरा वातावरण संगीतमय हो गया तथा दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए | इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के उपायुक्त अधिकारी विभिन्न विद्यालय से आए हुए प्राचार्य कार्यस्थल प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Pages