भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की मौत, लिवर की बीमारी से थे परेशान - DIGITAL MIRROR

BREAKING

demo-image

भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की मौत, लिवर की बीमारी से थे परेशान

.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgq5wc2MWJnQIkUmekPrtSk_sOWHxNu6aahVHkEnEUqpleGpU4e_SnGyjXZad45aJWdVf_zIqvRATL0vuL76M1YFf5CCZQBkZaQk96MDYsyaaJhT2hgDcx24kHketbjND9SFMdoZuhAGs8/

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की सोमवार सुबह मौत हो गई।  उनके बेटे दिग्विजय सिरोही ने बताया कि 73 वर्षीय उनके पिता लगभग तीन महीने से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। 15 दिन पहले हालत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 

दिग्विजय सिरोही ने बताया कि उन्होंने सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। विरेंद्र सिंह सिरोही तीसरी बार बुलंदशहर सीट से विधायक बने थे। 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक


खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि 'बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।'




 





 



 





बताया जा रहा है कि सीएम योगी दोपहर एक बजे तक बुलंदशहर पहुंचेंगे। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा भी बुलंदशहर आएंगे।

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *